फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अमृत फेज-2 को मिली मंजूरी, 68 हजार घरों तक पहुंचेगा जल

Mon, 16 Oct 2023 11:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए अमृत फेज -2 को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 157 करोड़ की लागत से पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम कराया जाएगा। शासन ने जल निगम की शहरी इकाई को काम कराने का जिम्मा सौंपा है। दिसंबर में काम शुरू कराया जाएगा। इससे नंदनपुरा, रॉयल सिटी, मेडिकल कॉलेज, सरोज अस्पताल, सखी के हनुमान मंदिर, गुमनावारा के 68 हजार परिवार लाभांवित होंगे। उधर, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक लगभग एक साल से प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा था, अब मंजूरी मिल गई, दिसंबर तक इसको धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें