बंगरा। विकासखंड बंगरा के कंपोजिट विद्यालय चिरकना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चिरकना निवासी कपिल अहिरवार पुत्र तुलाराम अहिरवार के सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। कपिल ने इसी विद्यालय से कक्षा 8 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद विषम परिस्थिति में भी उन्होंने अपनी पढ़ाई अनवरत रूप से जारी रखी। इस मौके पर विमल लिखधारी, मनीष नारायण अग्रवाल, पुष्पा, मंजरी दुबे, गुलाब यादव, अंकुश यादव, मनोरमा वर्मा, सतपाल पटेल, सरोज यादव, राजेश साहू, बृजकिशोर, ममता देवी, संध्या देवी आदि उपस्थित रहीं। संवाद