फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सहकारिता सहायक आयुक्त पर लगे फर्जीवाड़े के आरोप की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक एवं कर्मचारी सहकारी समिति के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप आखिरकार सहकारिता सहायक आयुक्त अनूप द्विवेदी पर भारी पड़ गए। शासन ने उनके खिलाफ विभागीय जांच को मंजूरी दे दी है। जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें कोआपरेटिव फेडरेशन के निदेशक धीरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। जल्द ही उनको जांच करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फरवरी माह में होने वाला बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक एवं कर्मचारी सहकारी समिति मतदाता सूची एवं वार्ड आरक्षण की वजह से विवादों में घिर गया था। इस मामले में शिक्षकों के एक गुट ने खुलकर सहकारिता सहायक आयुक्त अनूप द्विवेदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों ने इस संबंध में सहकारिता मंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने सहायक आयुक्त पर आरक्षण एवं उसकी आपत्तियों पर सुनवाई न करने समेत चुनाव मेंं अन्य गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। प्रमुख सचिव की ओर से बीएल मीणा की ओर से जांच आरंभ करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें