एरच। बिलाटी खेत निवासी चांदनी राजपूत ने थाना पुलिस से शिकायत की है कि दहेज में कार न मिलने पर ससुरालजनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसकी शादी दस माह पहले दतिया के सोपान बडैरा निवासी मंजू राजपूत से हुई थी। चांदनी के पिता ने शादी में 15 लाख रुपये और दहेज का सामान दिया था। लेकिन ससुरालजन कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। बीते 10 नवंबर को पति, सास, ससुर, ननद और जेठ ने मिलकर चांदनी से मारपीट की। इस दौरान छह माह की गर्भवती चांदनी के पेट में गंभीर चोट लगी, जिससे रक्तस्राव शुरू हो गया। मायके वालों ने उसे झांसी मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसके गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। चांदनी की जान बच गई और उसका उपचार जारी है। उसने ससुरालजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद