फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुआवजा मिलने के बाद गुंडा टैक्स मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। ग्राम कुकरगांव निवासी चौकीदार ज्ञान सिंह ने टहरौली थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए उसकी कृषि भूमि का अधिग्रहण हुआ है। मुआवजा राशि खाते में आने के बाद गांव का एक दबंग गुंडा टैक्स मांग रहा है। वह लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर उसके घर पहुंचकर गुंडा टैक्स की मांग करता है। रकम नहीं देने पर उसके बेटे उदय सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी के साथ कुछ अन्य लोग भी रहते हैं। इनमें से कुछ लोग लाठी, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर घूमते हैं तथा परिवार के सदस्यों को धमकाते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें