फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज बंद रहेंगे बारहवीं तक के सभी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भारी बारिश के चलते शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बारहवीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। विद्यालय संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का क्रम बुधवार को भी बना रहा। सुबह मूसलाधार बारिश होने की वजह कई निजी विद्यालयों ने अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं, मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर की ओर से बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगा। शिक्षाधिकारियों द्वारा आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें