फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 40 बाढ़ चौकियों को कर दिया जाए अलर्ट: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बारिश के मौसम में संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर शुक्रवार को तैयारी बैठक हुई, जिसमें डीएम अविनाश कुमार ने जनपद की सभी 40 बाढ़ चौकियों को अलर्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि आपदा के दौरान सभी अधिकारी टीम भावना के साथ काम करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। किसी भी आपदा के आने से पूर्व व बाद की कार्ययोजना बनाकर जनसमुदाय को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पिछले साल के अनुभव के आधार पर अपनी कार्ययोजना तैयार कर लें। इसके अलावा डीएम ने अन्य निर्देश भी जारी किए। बैठक में एडीएम वरुण कुमार पांडेय, सेना की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल साकेत महाजन, मेजर आशुतोष समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें