फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अखिलेश बुंदेलखंड से करेंगे मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार का शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद बुंदेलखंड के खजुराहो से करेंगे। पांच और छह अगस्त को यहां होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सपा मुखिया पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी मंत्र फूंकेंगे। पार्टी की ओर से इसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं।
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी भी पूरी दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। खासतौर पर पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश से सटीं मध्य प्रदेश की विधानसभा की सीटों पर है। सपा निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, बालाघाट, मुरैना, दतिया, भिंड, शिवपुरी व अशोक नगर में अपना अच्छा प्रभाव मानती है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी पांच और छह अगस्त को उत्तर प्रदेश से सटे खजुराहो में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन पांच अगस्त को कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि वे उप्र में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान चलाई गईं योजनाओं की जानकारियां जनता से साझा करें। जबकि, दूसरे दिन छह अगस्त को खजुराहो के मेला ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में सपा मुखिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय शिविर में सपा के मध्य प्रदेश के लगभग आठ हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। शिविर में एमपी से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने बताया कि खजुराहो में होने वाले शिविर की राष्ट्रीय स्तर पर तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसमें मध्य प्रदेश के नजदीकी यूपी के जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें