फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले, दिल्ली में बैठकर बुंदेलखंड के हर किसान की चिंता करते हैं पीएम मोदी

Sat, 11 Mar 2023 03:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछले 7-8 सालों के दरमियान बड़ा परिवर्तन आया है। भारत अब मांगने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को कृषि उत्पाद देने वाला देश बन गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसी जमाने में बुंदेलखंड मोटे अनाज के लिए जाना और माना जाता था। यहां की जलवायु मोटे अनाज के उत्पादन के लिए एकदम उपयुक्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज को बढ़ावा दे रहे हैं, इसका सीधा लाभ बुंदेलखंड के किसानों को मिलेगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में कृषि के समक्ष तमाम चुनौतियां हैं। खेती रकबा कम होगा, पानी की उपलब्धता भी कम होगी, लेकिन हमें इन चुनौतियों से जीतना है। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 सालों के दरमियान बड़ा परिवर्तन आया है। भारत अब मांगने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को कृषि उत्पाद देने वाला देश बन गया है। दीक्षांत समारोह में 18 छात्राओं सहित 22 मेधावी विद्यार्थियों को कृषि मंत्री ने स्वर्ण पदक प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें