फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि : किसानों को बीज भी दे रहे, फसल भी खरीद रहे

Mon, 22 Jan 2024 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। केंद्रीय कृषि विवि में स्थापित सीड हब से संस्थान ने नई व्यवस्था की है। किसानों को यहां से उन्नत प्रजाति का बीज देकर किसानों को नई फसलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही किसानों द्वारा उगाई गई फसल को कृषि विवि ही खरीद लेगा।
विज्ञापन

अब तक केंद्रीय कृषि विवि ने बुंदेलखंड के लगभग 500 किसानों को गेहूं, चना, ज्वार, बाजरा और तिलहन के उन्नत बीज दिए हैं। विवि अफसरों का कहना है कि किसान उन्नत बीजों से खेती करें तो उनकी आय दोगुनी हो सकती है। निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि आय में बढ़ोतरी करने के लिए संस्थान अपने यहां विकसित किए जाने वाले उन्नत किस्म के बीज किसानों को दे रहा है। किसानों को उन्नत बीज न मिल पाने के चलते उपज सही नहीं मिल पाती है। फसल के दाम भी कम मिलते हैं। हम लगातार सीड हब से किसानों को जोड़ रहे हैं। किसानों की फसल भी विवि खरीदेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें