फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एमएसपी के लिए कृषि लागत परियोजना महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी सभागार में कृषि लागत परियोजना के तीन दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। कुलपति ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में कृषि लागत परियोजना का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
विज्ञापन




परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस सिंह ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों के 150 ग्रामों में कृषि लागत परियोजना कार्य कर रही है। इसका नेतृत्व रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी कर रहा है। परियोजना के क्षेत्र अधिकारी डॉ. डीवी सिंह, डॉ. राजेश सिंह तोमर, डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, अजीत सिंह राना, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें