फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, तीन बच्चे हुए बेसहारा, ट्रक ने मारी थी टक्कर

Mon, 23 Jan 2023 08:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हादसे में पति सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रभा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह प्रभा ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत के बाद उसके चार बच्चे बेसहारा हो गए।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवंतपुरा के पास उल्टे दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर में घायल महिला की सोमवार को मौत हो गई। इस हादसे में पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद दंपति के तीनों बच्चे बेसहारा हो गए।

विज्ञापन


बंगरा के पचवारा निवासी सुरेंद्र पाल (45) परिवार के साथ करारी में रहता था। उसके ससुर रघुवीर की मौत 12 जनवरी को हो गई थी। पत्नी प्रभा (40) को लेकर बाइक से सुरेंद्र मऊरानीपुर जा रहा था। जैसे ही वह भगवंतपुरा के पास पहुंचा, उल्टे दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में पति सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रभा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह प्रभा ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत के बाद उसके चार बच्चे बेसहारा हो गए। परिवार में दो बेटियों में सोनम 12वीं एवं झिलमिल 9वीं में जबकि सबसे छोटा बेटा देबू 8वीं में पढ़ता है। मां- बाप की मौत के बाद तीनों बच्चे बेसहारा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें