फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग की मौत के बाद धोखाधड़ी करके खाते से निकाल लिए आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। खुशीपुरा मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 8.66 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से पैसा निकालने के बाद परिवार के लोगों में विवाद शुरू हो गया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। नवाबाद पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुत्री शिल्पी सिंघल ने पुलिस को बताया उसके पिता प्रीतम लाल सिंघल की मौत 10 सितंबर 2022 को पंजाब में हो गई थी। पिता का सिविल लाइंस स्थित एसबीआई शाखा में बचत खाता था। परिवार में शिल्पी समेत शिखा, सिद्धि एवं रोहित समेत कुल चार भाई-बहन हैं लेकिन, इस खाते में कोई भी वारिस नहीं है। शिल्पी के मुताबिक पिता के जीवित रहते इस खाते में कुल 23,12,131 रुपये जमा थे लेकिन, पिता की मौत के बाद किसी ने धोखे से इस खाते से करीब 8.66 लाख रुपये निकाल लिए। पिता की मौत के बाद लाखों रुपये निकाले जाने की बात सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया। परिजन शिकायत लेकर पुलिस तक पहुंच गए। शिल्पी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें