फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति की मौत के बाद सिंचाई विभाग में नौकरी मांगने पहुंच गईं तीन पत्नियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सिंचाई विभाग में एक कर्मचारी की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मांगने के लिए तीन महिलाएं पहुंच गईं और तीनों ही खुद को उसकी पत्नी बता रहीं थीं। इन सभी ने विवाह के दस्तावेज भी अफसरों के सामने पेश किए। शादी के कार्ड और विवाह के फोटो तक अफसरों को सौंपे गए हैं।अब एक नौकरी पर तीन पत्नियों के दावे से अफसर चकराए हुए हैं। सिंचाई अफसर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
माताटीला सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात संतोष कुमार की कैंसर के चलते छह फरवरी को मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उनकी जगह नौकरी की मांग को लेकर तालबेहट निवासी क्रांति वंशकार पहुंचीं। उन्होंने संतोष के मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ वारिसान समेत अन्य दस्तावेज अफसरों को सौंपे। उसके कुछ दिन बाद भोपाल निवासी सुनीता वर्मा भी कार्यालय जा पहुंचीं। उन्होंने खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी देने की गुहार लगाई। अफसरों ने जब कागजात मांगे तब सुनीता ने भी शादी के कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज सौंप दिए। दोनों के कागजात देख अफसरों के होश उड़ गए। अभी इन दोनों के कागजों की छानबीन चल ही रही थी कि इसी दौरान तालबेहट निवासी राजो भी माताटीला कार्यालय जा पहुंचीं। खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी की गुहार लगाई। उसने भी एसडीएम की तरफ से जारी परिवार सर्टिफिकेट पेश किया। विवाह के फोटो भी अफसरों को दिखाए।
विज्ञापन


जहां-जहां थी तैनाती, खंगाला जा रहा सर्विस रिकॉर्ड
एक नौकरी के लिए तीन पत्नियों के दावे देख अफसर भी चकरा उठे। संतोष के पुराने दस्तावेज खंगाले गए लेकिन, उसमें पूरे विवरण नहीं मिले। अफसरों का कहना है संतोष जहां-जहां तैनात रहे वहां भी सर्विस रिकार्ड खंगाला जा रहा है। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
अधिशासी अभियंता पंकज सिंह का कहना है कि तीनों महिलाएं खुद का संतोष की पत्नी बता रही हैं। उनकी ओर से सभी दस्तावेज भी जमा कराए गए हैं। विवाह के फोटो हैं। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें