फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बहन के घर से लौटकर किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के खैरा गांव निवासी भगवत पाल (42) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पशुबाड़े में उसका शव फंदे से लटका मिला। पत्नी के शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गए। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खैरा गांव निवासी भगवत खेती-किसानी करता था। परिजन ने बताया कि उसकी बहन की ससुराल उरई में गमी हो गई थी। उसमें शामिल होने भगवत वहां गया था। बृहस्पतिवार शाम लौटकर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार तड़के उठने के बाद वह पशुबाड़े में चला गया। कुछ देर बाद भगवत की पत्नी सुनीता पहुंची। यहां कमरे के अंदर कुंदे पर रस्सी से बने फंदे पर लटका था। परिजन के मुताबिक भगवत का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। परिवार में एक बेटी रक्षा है, जो पढ़ती है। रक्सा थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें