फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रखने के बाद युवती की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव के बराठा निवासी महिला की उपवास रखने के दूसरे दिन तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन, सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक बबीता 35 पत्नी रामकुमार दांगी ने शनिवार को एकादशी का व्रत रखा था। परिजनों का कहना है कि उसने दिन भर कुछ खाया-पीया नहीं। इसके बाद रविवार को उसने खाना खाया। शाम को उसकी तबियत खराब हो गई। कई बार उसे उल्टियां हुईं। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इसकी खराब हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें