फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: थाने में समझौते के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार की दोपहर रक्सा थाने में हुए समझौते के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। युवती की पहले कहीं और शादी तय हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर युवक अपने घर से चला गया था, जिसे पुलिस ने खोज निकाला और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई।
अंबावाय निवासी युवक दीपक अहिरवार (23) और रक्सा के ग्राम बाजना निवासी युवती शिवानी के बीच पिछले ढाई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक नहीं थी। कुछ समय पहले शिवानी के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। जब दीपक को इसकी जानकारी हुई तो वह नाराज होकर अपना घर छोड़कर चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इस पर पुलिस ने उसे खोज निकाला। इसके बाद दीपक ने पूरी बात पुलिस को बताई। जानकारी होने पर युवती भी थाने पहुंच गई। उसने भी शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद दोनों के परिजनों की समझाइश की गई। मामला एक ही समाज का होने के चलते दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। थाने में दोनों पक्षों की ओर से लिखापढ़ी कराई गई। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने करौंदी माता मंदिर में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सा थानाध्यक्ष प्रदीप कमार ने बताया कि युवती की शादी कहीं और तय होने पर युवक अपने घर से चला गया था। पुलिस ने उसे खोज निकाला। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें