फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडिंग और ऑटो की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में एक लोडिंग व बाइक की टक्कर होने के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट भी की। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अलीगोल निवासी शाकिर अली का बेटा इकराम लोडिंग ऑटो चलाता है। रविवार की रात वह ऑटो लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दरम्यान उसकी ऑटो इकराम नाम के अन्य युवक की बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन कुछ लोगों के समझाने के बाद मामला रफा-दफा हो गया। इसके बाद बाइक सवार पक्ष के लोग लोडिंग वाले के घर पहुंचे। वे उससे टक्कर में घायल हुए इकराम के इलाज का खर्च मांगने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान घर में घुसकर मारपीट भी की गई। घटना में ऑटो ड्राइवर की बहन गुलशां को भी चोटें आईं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
कार का कांच तोड़ म्यूजिक सिस्टम उड़ाया
झांसी। नवाबाद थाना इलाके की नगरिया कॉलोनी निवासी डॉ. हरिमोहन वर्मा की कार रविवार की रात घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच कुछ चोरों ने कार चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाए। इस पर उन्होंने कार का कांच तोड़कर उसके अंदर से म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान चुरा ले गए। डा. हरिमोहन को सुबह इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर नजर आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

शराब की दुकान में चोरी
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में चित्रा चौराहे के पास भारत सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान आने पर उन्हें शटर के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान से लगभग आठ हजार रुपये कीमत की शराब की बोतलें चोरी कर ले गए। इसके अलावा गल्ले में से पांच हजार रुपये भी निकाल ले गए। दुकान संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें