फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई थी आग, सात दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर के ईसाई टोला में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद आग लगा ली थी। सात दिन तक चले उपचार के बाद आखिरकार सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। उधर, मायके पक्ष ने पति पर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि प्रेमनगर पुलिस का कहना है परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ निवासी मोहन लाल वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बेटी प्रिया का विवाह इसाई टोला निवासी रिंकू मेवाती पुत्र महेश नरवारे के साथ हुआ था। कुछ वर्षों बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू गया। दोनों के बीच पारिवारिक कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। पिता मोहन लाल का आरोप है कि 21 नवंबर को शाम करीब 7 बजे रिंकू घर आया और प्रिया को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगा। प्रिया केे मना करने पर उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और भाग गया। गंभीर हाल में प्रिया को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर संजय शुक्ला के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रिया ने खुद ही आग लगाई थी।
पापा मम्मी से कहते थे, दूसरी शादी कर लूंगा, इससे नाराज होकर मम्मी ने लगाई आग
विवाहिता के आग लगाने के बाद पुलिस ने उनके दोनों बच्चे दीप्ति (13) एवं जयंत (11) से बात की। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा हमेशा दूसरी शादी कर लेने की बात कहते थे। मम्मी इस बात से काफी परेशान रहती थीं। 21 नवंबर को भी इसी बात को लेकर पापा-मम्मी में झगड़ा हुआ था। ेपापा ने दूसरी शादी कर लेने की धमकी दी। इससे परेशान होकर मम्मी ने आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें