फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 18 साल बाद बेतवा विहार कॉलोनी नगर निगम को सौंपेगा जेडीए

Thu, 20 Aug 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बूढ़ा गांव में करीब 18 साल पहले विकसित की गई बेतवा विहार आवासीय योजना अब नगर निगम को हस्तांतरित की जाएगी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इस आवासीय योजना के लिए 38.71 हेक्टेयर जमीन ली थी। यहां 914 भूखंड आवंटित किए गए। अधिकांश आवंटियों की रजिस्ट्रियां भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद कॉलोनी में रहने वाले लोगों को अब तक स्ट्रीट लाइट, सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा था। लंबे समय से कॉलोनी के नगर निगम को हस्तांतरण की मांग उठती रही है। अब जेडीए ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। योजना के नगर निगम को हस्तांतरित होने के बाद यहां सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इससे कॉलोनी के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलने में सहूलियत होने की उम्मीद है। जेडीए की ओर से आवासीय योजना के हस्तांतरण की प्रक्रिया से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की तैयारी की जा रही है। करीब 18 साल से जेडीए और आवंटियों के बीच सुविधाओं को लेकर बनी स्थिति के बाद अब कॉलोनी के नगर निगम के अधीन आने से व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही इसका रखरखाव नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें