फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 10 दिन बाद अधिकतम तापमान लुढ़ककर 40 डिग्री के नीचे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
- इससे पहले दो मई को था 38.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान भी चार मई के बाद शुक्रवार को सबसे कम रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 10 दिन बाद एक बार फिर झांसी का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। गर्मी के इस सीजन में दो मई के बाद फिर ऐसा मौका आया है, जब न्यूनतम पारा इतना कम रहा। न्यूनतम पारा भी चार मई के बाद शुक्रवार को सबसे कम रहा।
चार दिन तक लगातार पानी गिरने के बाद शुक्रवार को बारिश थम गई। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से तो राहत मिल गई, मगर उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 38.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले दो मई को झांसी का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस था। जबकि, चार मई को न्यूनतम पारा 24 डिग्री था। उसके बाद शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा सबसे कम रहा है। वहीं, 10 जून को अधिकतम पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में 10 दिन बाद फिर अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अब शनिवार और रविवार को हल्की-फुल्की बारिश होने और बीच-बीच में बादल छाने की संभावना है। मगर 25 और 26 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें