फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूजी-पीजी में प्रवेश समर्थ पोर्टल से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीयू के कुलपति ने संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में लिया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अब स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) में प्रवेश समर्थ पोर्टल से ही लेगा। कुलपति ने बुधवार को बैठक में इस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी। यह फैसला सभी संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल के उपयोग के लिए प्रशिक्षित करेगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि समर्थ पोर्टल को केंद्रीय विवि, राज्य विवि, कॉलेजों, एनआईटी, आईआईएम आदि उच्च शिक्षा संस्थानों तक विस्तारित किया गया है। जल्द विवि समर्थ की मीटिंग महाविद्यालय के साथ साझा करेंगे और प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार ने बताया कि विवि ने समर्थ के साथ अप्रैल में एमओयू किया है। इससे एक समय पर प्रवेश, परीक्षाएं व परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। जहां प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, वहीं छात्रों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें