फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के मामलों पर जागे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में पराली जलाने के मामले सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे की नींद आखिरकार टूटी। बुधवार को प्रभारी अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू करने के साथ उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में मोठ, टहरौली के राजस्व अधिकारियों को खास तौर से निगरानी रखने के लिए कहा गया। संबंधित इलाकों के लेखपाल एवं डायल-100 को इस संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों ने दिए। बता दें, सेटेलाइट माध्यम से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर तैयार रिपोर्ट में पराली जलाने के झांसी में 46 मामले सामने आए। इनमें ललितपुर में 5, हमीरपुर में 13 एवं महोबा में 7 मामले पाए गए जबकि पीलीभीत में 299, रामपुर में 278, मथुरा में 441, खीरी में 126, महाराजगंज में 103 मामले सामने आए। झांसी में बढ़ती संख्या के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है। कृषि उपनिदेशक कमल कटियार के मुताबिक बुधवार तक 23 आरोपी किसानों को नोटिस जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें