फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खुलासे न होने पर एडीजी ने थानेदारों की लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एडीजी जोन आलोक कुमार ने मंगलवार को पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। जनपद के सभी थानेदारों के साथ गूगल मीट के दौरान एडीजी ने खुलासा न करने वाले थानेदारों की जमकर क्लास लगाई। घटनाओं का खुलासा न होने पर थानेदारों को कार्रवाई के लिए चेताया।
विज्ञापन

एडीजी ने दो टूक कहा कि परिणाम न देने वाले थानेदारों को चलता किया जाएगा। नियत समय के भीतर खुलासा न कर पाने वाले थानेदार हटाए जाएंगे। इसके अलावा एडीजी ने पुलिस अफसरों से मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से समन्वय स्थापित करके सामंजस्य स्थापित करने को कहा। उन्होंने पुलिस अफसरों को सायंकालीन पैदल गश्त, थानों के भ्रमण नियमित करने को कहा। बीट बुक को भी नियमित चेक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी आरए गोपीनाथ सोनी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, देर-शाम डीआईजी कलानिधि नैथानी के साथ उन्होंने कोतवाली इलाके में पहुंचकर कांवड़ यात्रा एवं मोहरर्म रूट का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को इस दौरान पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें