झांसी। स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों और बंद मिले स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इसमें कई शिक्षकों का वेतन रोका गया और कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय टपरन, उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरा, प्राथमिक विद्यालय खेरा, प्राथमिक विद्यालय खांदरी बंद मिले थे। बीएसए द्वारा एडी बेसिक की संस्तुति पर इन स्कूलों के समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया है। साथ ही तीन दिन में प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया है।
वहीं कंपोजिट विद्यालय पुनावली खुर्द के अनुपस्थित शिक्षक और अनुदेशक के वेतन अवरुद्ध करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही 1 अप्रैल 2022 से अनुपस्थित शिक्षिका रिचा लिटौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा जिस स्कूल में शिक्षा का स्तर भी बहुत कम पाया गया था, उस पर भी शिक्षकों को एडी बेसिक ने जमकर फटकार लगाई थी।
बीएसए नीलम यादव के अनुसार बबीना ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को भी ब्लॉक के शिथिल पर्यवेक्षण के चलते कारण बताओ नोटिस दिया गया है।