actor sonu sood appreciated village twitter account
झांसी। जिले की पुलिस के गढ़मऊ गांव को गोद लेने के बाद बनाए गए ट्विटर अकाउंट को फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सराहते हुए लाइक किया है।
मंगलवार को एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में गढ़मऊ गांव को गोद लेने के बाद उसका ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। प्रदेश में सोशल मीडिया पर आने वाला पहला गांव बना है। गांव के बच्चों को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व अन्य कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से पढ़ाने की भी तैयारी कर दी है। रविवार को फिल्म अभिनेता ने सराहना कर ट्विटर अकाउंट को लाइक भी किया।