अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाने में सोमवार शाम बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा करने लगे। बताया जा रहा दो दिन पहले युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई थी।
मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर युवती महिला थाने पहुंच गई। युवती की निशानदेही पर युवक को भी पुलिस ने तलाश लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों का 164 के तहत बयान भी करा दिया गया। वहीं, दो समुदाय के बीच का मामला होने की खबर लगने पर बजरंग दल कार्यकर्ता शाम को थाने जा पहुंचे। वहां हंगामा होने लगा। दोनों ही समुदाय के लोग जमा होने लगे। दो समुदायों के बीच का मामला होने से आसपास से पुसिल फोर्स को भी वहां बुला गया। पुलिस अफसर भी पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से वापस लौट गए।