फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर करने पर होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ईद-उल-अजहा पर अतिरिक्त टैंकरों से पेयजल आपूर्ति होगी। सोशल मीडिया पर अनावश्यक व भड़काऊ पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सार्वजनिक एवं खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाए। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई एवं जलापूर्ति की जाए। कुर्बानी के पशुओं के अवशेष को डिस्पोजल करने के लिए गड्ढे खुदवा लें। पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की है। बैठक में याकूब खान, मुफ्ती खालिद नदमी, पं. कैलाश नारायण पाठक, पुरुषोत्तम स्वामी, मुकेश अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें