झांसी। शुक्रवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जनपद की यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में बने एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने निर्देश दिए कि फर्जी नंबर प्लेट पर चलने वाले वाहनों को चिह्नित कर आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाए। चौराहों पर अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों को पीए सिस्टम का उपयोग कर हटवाया जाए। अपराधियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले वाहन व चोरी हुईं गाड़ियों का डाटा इकट्ठा कर धरपकड़ की जाए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा डीआईजी ने अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए। ब्यूरो 000000
ट्रेनों में हुई संदिग्धों की जांच
झांसी। शुक्रवार को एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस व गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की जांच की गई। इसके अलावा रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय, टिकट घर आदि स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ जीआरपी नईम खान मंसूरी, जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पांडेय, प्रभारी निरीक्षक नवाबाद तुलसीराम पांडेय अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। ब्यूरो