फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चेन्नई एक्सप्रेस पर पथराव का आरोपी हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गाड़ी संख्या 16094 लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस पर शुक्रवार की रात उरई स्टेशन के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। पत्थर लगने से गाड़ी के जनरल कोच में सवार युवक मोहित और अखिलेश घायल हो गए थे। गाड़ी के झांसी पहुंचने पर दोनों युवकों का उपचार कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया था। इस मामले में आरपीएफ और जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम गजेंद्र बताया है। आरपीएफ के मुताबिक युवक ने बताया है कि वह ट्रेनों के दरवाजों पर बैठे यात्रियों के मोबाइल झपट लेता था। चेन्नई एक्सप्रेस पर पथराव उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बगैर किसी कारण के किया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें