झांसी के सदर थाने में दो बहनों से छेड़खानी करने का आरोपी राहुल वाल्मीकि को सदर बाजार पुलिस ने भगवंतपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक लिखा पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है पूछताछ में मालूम चला कि राहुल के पड़ोस में ही लड़कियों का घर है। दोनों के बीच विवाद हुआ था।