फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला से छेड़खानी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

झांसी। मउरानीपुर के एक गांव में महिला संग छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
मऊरानीपुर के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का पति दिल्ली में काम करता है। विवाहिता गांव में दो बच्चों को लेकर रहती है। जीविकोपार्जन के लिए दुकान चलाती है। विवाहिता ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही रहना वाला युवक उस पर गलत निगाह रखता है। शनिवार को आरोपी युवक उसकी दुकान में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तब आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में ग्रामीणों से पूछताछ की गई। किसी ने इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं की। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें