ओरछा। वनकर्मियों को ओरछा में बेतवा नदी पुल के पास एक गिद्ध के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम की जांच में सामने आया कि स्थानीय निवासी प्रमोद अहिरवार ने गिद्ध को डंडे से मारकर घायल किया है। इस पर वन विभाग की ओर से आरोपी प्रमोद अहिरवार पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत ओरछा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, घायल गिद्ध को उपचार के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी ओरछा के पास ले जाया गया। यहां डॉ. भावना कुशवाहा ने गिद्ध का उपचार किया। संवाद