फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। लहचूरा थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फायरिंग के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धर्मेंद्र कुशवाहा है। वह महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम चौका का निवासी है। धर्मेंद्र कुशवाहा को भटपुरा तिराहे के पास से पकड़ा गया। उस पर नयागांव जंगल बीट के पास धसान नदी में अवैध खनन रोकने के दौरान फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने पहले ही मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र, जगतनारायण सिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह, राहुल दुबे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें