फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब ठेके पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पठा गांव में देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन से मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में वांछित आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सेल्समैन उद्यम कुशवाहा ने बताया कि गोलू ने ठेके पर उधार शराब मांगी थी। पैसे न होने पर मना करने पर वह गाली-गलौज कर चला गया। कुछ देर बाद गोलू अपने साथी के साथ लाठी-डंडे और अवैध असलहा लेकर लौटा। उसने दुकान में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली लोहे के गेट की जाली से टकराने से बड़ा हादसा टल गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोलू को भंडरा अंडरपास झांसी-छतरपुर हाईवे से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें