खिलारा। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम कदौरा निवासी कालका प्रसाद सोनी ने गांव के ही तीन लोगों पर भूमि विवाद को लेकर जबरन कब्जा करने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से खसरे में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराकर स्टांप पर किरायानामा तैयार कर लिया। इसके बाद भूमि पर कब्जा करने की नीयत से खेत जोतने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद