फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। रॉयल ढाबा के पास दतिया से बागेश्वर धाम जा रही ईको कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक नरेश कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर ग्वालियर रेफर किया गया। ईको कार में सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहन कब्जे में लिए। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें