फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: सड़क दुर्घटना में मामा की मौत, भांजा गंभीर हातल में अस्पताल में भर्ती, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Sep 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शिवपुरी के दिनारा के ग्राम डमरौना निवासी किशोरी लाल (75) बाइक से अपने भांजे के साथ बबीना के मथुरापुरा में रिश्तेदारी में आए हुए थे। यहां से लौटकर वे घर जा रहे थे। इसी दरम्यान डोंगरी चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


शिवपुरी के दिनारा के ग्राम डमरौना निवासी किशोरी लाल (75) बाइक से अपने भांजे के साथ बबीना के मथुरापुरा में रिश्तेदारी में आए हुए थे। यहां से लौटकर वे घर जा रहे थे। इसी दरम्यान डोंगरी चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां किशोरी लाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, भांजे का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से महिला की मौत
समथर के ग्राम वसोवई निवासी ऊषा वर्मा (40) भैंसों को चराने गई हुई थीं। इसी दरम्यान गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजन महिला को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने से वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें