फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुर्घटना में घायल बैंक कर्मचारी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल बैंक कर्मचारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह हादसे का शिकार हुआ था।
विज्ञापन

महोबा के खरैला निवासी जगत प्रसाद मिश्रा कोआपरेटिव बैंक में लिपिक हैं। उनका पुत्र हिमांशु मिश्रा (28) बैंक में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ चरखारी में रहता था। बृहस्पतिवार की शाम वह बाइक से बैंक से वापस घर जा रहा था। इसी दरम्यान रेवई चौकी के आगे उसकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के तीन और दो साल के दो बेटे एवं एक तीन माह का बेटा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें