फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को राखी बांधने गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ। भाई को राखी बांधने आ रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । बताया जाता है कि जिला जालौन के नगर कोंच के महंत नगर निवासी भगवती अहिरवार (75) ग्राम खिल्ली में अपने मायके आई थी। मायके में भाइयों एवं भतीजे को राखी बांधने उनके घर जा रही थी। सोमवार को करीब 3:30 बजे वह हाईवे किनारे डिवाइडर के पास पैदल चल रही थी। इसी दौरान झांसी से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी भगवती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों ने कार सहित चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थानाध्यक्ष पूँछ अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कार चालक एवं कार को पकड़ कर थाने भिजवाया। महिला केशव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर झाँसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें