फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jhansi: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौके पर ही मौत, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

टिकरी निवासी ज्ञान सिंह पुत्र मनोज कुमार कुशवाहा पत्नी शिवानी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। वह मऊरानीपुर से अपने गांव टिकरी जाने के लिए बरियाबेर से आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दोनो की मौत हो गई। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर में बुधवार की शाम बरियाबेर-रतौसा तिगैला के मध्य हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोगों को मौके से ही पकड़ लिया गया। यह घटना मऊरानीपुर तथा उल्दन क्षेत्र के मध्य की बताई जा रही है।

विज्ञापन

टिकरी निवासी ज्ञान सिंह पुत्र मनोज कुमार कुशवाहा पत्नी शिवानी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। वह मऊरानीपुर से अपने गांव टिकरी जाने के लिए बरियाबेर से आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दोनो की मौत हो गई। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्ञान सिंह ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी शिवानी की अस्पताल में मौत हो गई। टक्कर मारने वाले कार सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर रानीपुर चौकी प्रभारी अनुज कुमार तथा बंगरा चौकी प्रभारी बृजेश साहू घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि यह क्षेत्र मऊरानीपुर तथा उल्दन के मध्य है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें