दतिया/झांसी। झांसी ग्वालियर हाईवे पर एक कंटेनर में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह पांच बजे मुर्गियों से भरा एक ट्रक झांसी से ग्वालियर की ओर जा रहा था। तभी चालक की लापरवाही से ट्रक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मेहरचंद्र निवासी अंबाला ट्रक की स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।