झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने गुरुवार रात बिना छुट्टी के अनुपस्थित रहने वाले 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने और जनता से सद्व्यवहार करने की हिदायत दी है। एसएसपी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही, उन्होंने सभी थानों से लेकर पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे पुलिसकर्मियों की जानकारी भी मांगी है। एसएसपी ने बताया कि अभी कई अन्य पुलिसकर्मी भी कार्रवाई की जद में आने हैं। लापरवाही करने वाले किसी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।