फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan in Orchha: ओरछा की गलियों में घूमे जूनियर बी, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

Mon, 12 Dec 2022 09:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ओरछा/झांसी

सार

शूटिंग देखने के लिए लोगों का खासा हुजूम रहा पर सुरक्षा घेरा तगड़ा होने के कारण लोग अभिषेक बच्चन की दूर से ही झलक ले सके। मालूम हो कि इस वेब सीरीज की ओरछा और आसपास के गांवों में एक सप्ताह और शूटिंग चलेगी।
विज्ञापन
शूटिंग करते अभिषेक बच्चन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ोर गांव में शूटिंग पूरी करने के बाद सोमवार को अभिषेक बच्चन ने ओरछा में शूटिंग की। इस दौरान वे मुख्य चौराहा से होकर ओरछा की गलियों में टहलते हुए आलोक साहू की आटा चक्की पर पहुंचे जहां पर कुछ सीन की शूटिंग की गई। गलियों में घूमकर शूटिंग कर रहे अभिषेक बच्चन के चारों ओर बाउंसरों का कड़ा सुरक्षा घेरा था। कोई भी आदमी पास नहीं फटक पा रहा था।

विज्ञापन


आटा चक्की की दुकान से सटे हुए आलोक साहू के मकान में भी कुछ सीन फिल्माए गए। इसके पहले आज सुबह मड़ोर गांव में शूटिंग खत्म करने के बाद गांव के लोगों ने उन्हें बुके भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा फिर से मड़ोर गांव आने का आग्रह किया।

इसके बाद शूटिंग ओरछा में शुरू हुई। शूटिंग देखने के लिए लोगों का खासा हुजूम रहा पर सुरक्षा घेरा तगड़ा होने के कारण लोग अभिषेक बच्चन की दूर से ही झलक ले सके। मालूम हो कि इस वेब सीरीज की ओरछा और आसपास के गांवों में एक सप्ताह और शूटिंग चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें