फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री करेंगीं कंटेनमेंट जोन में सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्र और कंटेनमेंट जोन में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री  भी सर्वे करेंगीं। इसे लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में आंगनबाड़ी  कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने  कहा कि जिले में दो जगह सैंयर गेट और ओरछा गेट को कोरोना संक्रमित मिलने के  बाद कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां अभी 25 टीमों द्वारा  सघन जांच की जा रही है। अतिरिक्त टीमों की जरुरत पर अब इसमें आंगनबाड़ी  कार्यकर्त्रियों को भी लगाया जाएगा। प्रशिक्षण में कार्यकर्त्रियों को  सर्वे से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया  गया। सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर अनार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ियों को  प्रपत्र भरने की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला  ने कंटेनमेंट जोन के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. रामबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें