फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर पोषाहार पहुंचाएंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिले के कुपोषित बच्चों को पोषाहार अब घर-घर पहुंचाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों के घर जाकर उनको पोषाहार वितरित करेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ियों को बच्चों के परिजनों से पोषाहार मिलने की स्वीकृति लेनी पड़ेगी। लॉकडाउन के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में कुपोषित बच्चों को सही पोषण नहीं मिल पा रहा है। अब शासन ने इसे लेकर पहल की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका बच्चों के घर जाकर पोषाहार देंगी। शासन का मानना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत होती है, जबकि कुपोषित बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए पोषाहार बांटा जाएगा। आंगनबाड़ी 10, 13, 16, 20, 22 अप्रैल को पोषाहार वितरण करेंगीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह कहते हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें