झांसी। पंजाब नेशनल बैंक ने फसल बीमा क्लेम के लिए किसानों से आधार कार्ड और बैंक खाते में लिखे (स्पेलिंग) नाम का मिलान करने का आग्रह किया है।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंक शाखाओं द्वारा किसानोें की फसल बीमा प्रीमियम खाते में भेजने के लिए बीमा कंपनी को नाम दिए जा चुके हैं। इस साल भी खरीफ फसल अतिवृष्टि के कारण काफी नुकसान हुआ है। बीमा कंपनी इसका लाभ किसानों को दे चुकी है। परंतु कुछ किसानों को यह लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। इस बात की शिकायत किसान लगातार कर रहे हैं। दरअसल, आधार कार्ड का खाते से मिलान न होने के कारण किसानों का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है, जिस कारण किसान लाभ से वंचित हैं। वे किसान जो बीमा क्लेम के पात्र हैं वे आधार कार्ड और बैंक के खाते में लिखे नाम का ठीक से मिलान कर लें। कहीं नाम की स्पेलिंग में कोई गलती तो नहीं है। यदि कोई अंतर है तो संशोधित करवा कर जिस शाखा में केसीसी खाता है। उस शाखा में आवेदन पत्र आधार की प्रति के साथ जमा कर दें।