फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जनपद में 14 डाकघरों में करवा सकते हैं आधार कार्ड संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। विद्यार्थियों को अपार आईडी बनवाना अनिवार्य होने के बाद छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक परेशान हैं, क्योंकि इसके लिए माता-पिता और विद्यार्थी के आधार कार्ड की कॉपी लानी होती है। आधार कार्ड बनवाने व इसमें संशोधन करवाने के लिए लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने व उसमें संसोधन कराने के लिए जनपद में प्रधान डाकघर समेत 13 उपडाकघर शामिल हैं। इनमें से महानगर क्षेत्र में एक-एक काउंटर सीपरी बाजार, नगरा व शहर के उपडाकघरों में हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के उपडाकघरों में भी एक-एक काउंटर हैं।प्रवर अधीक्षक वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके लिए जनपद में कुल 14 स्थानों पर लोग अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं या संसोधन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर में तीन काउंटर हैं। तीनों काउंटर पर 50-50 टोकन यानी कुल 150 टोकन की व्यवस्था है। साथ ही महानगर के सीपरी बाजार, शहर व प्रेमनगर उपडाकघरों में 50 टोकन प्रतिदिन के हिसाब से सेवाएं दीं जा रहीं हैं। वहीं, बीएचईएल, गुरसराय, रानीपुर, बबीना कैंट, चिरगांव, मोंठ, बड़ागांव, गरौठा, मऊरानीपुर व बरुआसागर के उपडाकघरों में 50-50 टोकन बांटे जाएंगे। संवादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें