झांसी। डाक विभाग की ओर से अमर उजाला कार्यालय में आधार नवीनीकरण कैंप मंगलवार से आरंभ हुआ। कैंप में आधार कार्ड संबंधी संशोधन कराए जा सकते हैं। प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा के मुताबिक आधार नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने के साथ आकर कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड में संशोधन करा सकता है। यह कैंप बुधवार को भी अमर उजाला कार्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इस कैंप में आकर आधार कार्ड नवीनीकरण कराया जा सकेगा। ब्यूरो