फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दबंगों से परेशान युवती ने वीडियो बनाकर निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। दतिया के उनाव बालाजी मंदिर के पास रहने वाली रोशनी परिहार ने दबंगों से परेशान होकर जहर निगल लिया। इससे पहले उसने 3.25 मिनट लंबा वीडियो बनाया। इसमें वह रोते-बिलखते हुए गांव के कुछ लोगों के नाम लेकर परेशान करने का आरोप लगा रही है। कह रही कि उसके भाई का एक युवती से प्रेम संबंध था। इस वजह से युवती के परिजन अब उसे परेशान कर रहे हैं। भाई के न रहने पर घर में आकर तोड़फोड़ की। गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। उन लोगों ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। इस वजह से वह जहर निगल रही है। वीडियो में वह जहर की बोतल भी दिखा रही है। कुछ देर बाद बोतल से जहर निकालकर उसे निगल लिया। परिजनों के पहुंचने पर वह अचेत हाल में मिली। मंगलवार रात परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें